NEWSPR डेस्क। खबर पटना से है। जहां जक्कनपुर पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के करबिगहिया t-point के पास से एक अंतर राज्य मोबाइल चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पकड़े गए चोर के पास से लगभग डेढ़ लाख का कीमती मोबाइल बरामद हुआ है।
बता दें कि पकड़े गए चोर का नाम मंटू पांडे पिता लक्ष्मण पांडे है। जो कि कैमूर का रहने वाला है। बताया जा रहा कि वह पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में किराए के मकान लेकर रहता है। हालांकि गिरफ्तार चोर से पुलिस लगातार पूछ ताछ कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। उससे पूछताछ में सारी तथ्यों को जुटा रही। चोरी की चीजों के बारे में पता लगा रही।