दरभंगा में हिरा व्यवसायी का अपहरण, बरामद, दो गिरफ्तार और स्कार्पियो जब्त।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

जिले के पतोर ओपी क्षेत्र स्थित खैरा गांव से स्कार्पियो सवार बदमाशों ने एक डायमंड व्यवसायी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए डायमंड व्यवसायी विकास महतो को बरामद कर लिया है वही दो बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कप मच गया ।जिला के कई थाने की पुलिस नाका बंदी कर चेकिंग अभियान शुरू दिया।इसमें लहेरियासराय थाने की पुलिस ने पंडासराय से स्कार्पियो को जब्प कर अपहृत युवक खैरा निवासी विकास महतो उर्फ विवेक को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही दो बदमाश को स्कार्पियो से गिरफ्तार कर लिया। जबकि शेष तीन बदमाश स्कॉर्पियो से फरार हो गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गिरफ्तार बदमाशों में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही निवासी राकेश यादव और राजा कुमार ठाकुर शामिल हैं। उधर, पुलिस शेष बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने में जुटी है।

बरामद अपहृत युवक ने बताया कि उसे सभी आरोपितों ने अपने को पुलिस वाला बताकर बरामद युवक ने अपने को हीरा व्यवसायी बताया ।  हालांकि, पुलिस को इन बातों पर यकीन नहीं हुआ। सूत्रों की माने तो मामला कुछ और है। इस संबंध में पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है। जल्द ही प्यार मामले से पर्दा उठेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article