फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक, दो बैंक खाते खाली—होमगार्ड बना शिकार

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने बिजली मीटर अपडेट कराने के नाम पर भागलपुर संयुक्त भवन में तैनात एक होमगार्ड के जवान को झांसे में लिया और उनसे 92 हजार रुपये की ठगी कर ली बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर के रहने वाले होमगार्ड जवान विनोद कुमार यादव ने बताया की बैंक में उसने अपनी बेटी की शादी के लिए बड़ी मुश्किल से पैसे जमा किए थे लेकिन बीते छह नवंबर को वे साइबर ठगी के शिकार हो गए मामले को लेकर पीड़ित जवान के पुत्र नितेश कुमार ने भागलपुर साइबर थाना में आवेदन दिया है .

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

फिलहाल पुलिस साइबर अपराधियों को दबोचने का प्रयास कर रही है साइबर थाना में दिए गए आवेदन में नितेश कुमार ने लिखा है कि छह नवंबर को दिन के करीब 12 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात मोबाईल 9263726398 से कॉल आया और बोला की मैं इलेक्ट्रिसिटी ऑफिस से बोल रहा हूँ, आपका मीटर अपडेट नहीं हैं मीटर अपडेट करने के लिए 100 रुपया का रिचार्ज करना होगा उसके बाद whatsapp के माध्यम से बिहार इलेक्ट्रिसिटी से जुड़ा एक लिंक भेजा, लिंक पर क्लिक करते ही मोबाईल बंद हो गया कुछ देर बाद जब मोबाइल खुला तो बैंक खाता खाली हो चुका था वहीं ततकाल पीड़ित जवान के पुत्र ने साइबर क्राइम के टॉल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article