पटना में विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, पति ने की दूसरी शादी तो जेठ करता था प्रताड़ित, मौत के बाद फरार ससुरालवाले को ढूंढ रही पुलिस

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर पटना सिटी से है। जहां एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा कि ससुरवालों ने बहू को पीटृपीटकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद फरार हो गए। घटना फतुहां थाना क्षेत्र के जफराबाद प्रवीणचक गांव की है। महिला का नाम सोनम देवी है। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

महिला के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बता दें कि मृतका के मायके वालों ने भैसुर और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद सभी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के मुताबिक प्रवीणचक निवासी सेवीलाल के साथ सोनम देवी की शादी करीब दस साल पहले हुई थी।

वहीं आठ साल के बच्चे की मांग सोनम देवी के पति सेवीलाल ने दूसरी शादी रचा ली थी और कमाने के लिए दूसरे प्रदेश में गया था। इसी का फायदा सोनम के भैसुर उठाना चाहता था। वह सोनम को शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने लगा ताकि सोनम घर छोड़कर चली जाए। वहीं भैसुर के प्रताड़ना से तंग आकर सोनम देवी ने इसकी शिकायत फतुहा थाने में जाकर की थी। जहां कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने उसे घर जाने को कहा।

जिसके बाद अब उसे मौत के घाट उतार दिया गया। बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल मामले की छानबीन शुरू की। महिला के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं आरोपी ससुरालवालों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही।

Share This Article