पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या फिर थाने जाकर किया आत्मसमर्पण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -कटिहार के आबादपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत के हरिजन टोला में एक सनकी पति ने सोमवार शाम को अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद वह थाने पर पहुंचा और आत्मसमर्पण कार्ये हुए थाने में कहा कि उसने अपनी पत्नी को हत्या कर दिया है।

बताया जाता है कि पत्नी पूरनी देवी (26 वर्ष) का तीन संतान है। जिसमे 2 पुत्र एवं एक पुत्री है । पूरनी देवी का मायके कदवा अंतर्गत कुम्हारी गांव में है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घाना के बारे में मृतिका की माँ सविता देवी ने कहा कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।इससे आवेश में आकर पति शिवा राय ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.वही मृतिका के पुत्र ने कहा कि उसकी माँ का गाँव के ही एक व्यक्ति सुजीत कुमार के साथ अवैध संबंध था,उसके पिता तीन दिन पहले दिल्ली से आये थे और अपनी पत्नी को घर मे नही देख कर काफी परेशान थे,बाद में पता चला कि वो गांव के सुजीत के घर मे है,उसके बाद जब घर लाया गया तो इसी बीच उसके माँ और पिता में झगड़ा हो गया और पिता ने माँ की हत्या कर दी।इसके बाद आबादपुर थाने पहुंच कर खुद को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया और बोला कि उसने हत्या किया है. उसका शव घर पर है।

घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे वही आज एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सभी बिंदुओं पर बारिकी से जांच किया। जांच उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article