पत्नी की मौत के बाद जेल में बंद पति ने अपनी पत्नी को दी अंतिम विदाई

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा : जिले में एक अजीबो गरीब घटना देखने को मिला, जहां पत्नी की मौत के बाद जेल में बंद पति ने अपनी पत्नी को अंतिम विदाई दी। आपको बता दें कि 4 वर्ष पूर्व महिला के पति रविंदर यादव हत्या के एक मामले में मंडल कारा बिहार शरीफ में बंद है। पति के जेल में बंद होने के बाद पत्नी अक्सर बीमार चल रही थी। महिला का एक मात्र पुत्र ही मां का इलाज कर रहा था। इसी बीच सोमवार की सुबह ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद महिला के पुत्र और परिजनों ने एडीजे 6 के कोर्ट में अपील दाखिल की। मृत महिला के पति रविंद्र यादव को महिला के शव की अंतिम विदाई के लिए अनुमति दी जाए।

एडीजे 6 ने मृत महिला के पति रविंद्र यादव को शव विदाई करने की अनुमति दी।यह महज एक संजोग था कि जेल में बंद कैदी रविंद्र यादव की कोर्ट में सोमवार को पेशी थी। कैदी रविंद्र यादव की पत्नी का शव विहार थाने परिसर में बस पर रखा हुआ था। न्यायालय के आदेश के बाद कैदी रविंद्र यादव को हाथ में हथकड़ी लगाते हुए पुलिस बस की छत पर रखी मृत पत्नी से दर्शन करने ले गई। कैदी रविंद्र यादव अपनी पति की मांग में सिंदूर देकर दाह संस्कार के लिए विदाई दी। इस मामले को देख वहां पर मौजूद आसपास एवं स्थानीय लोगों के आंखों में आंसू आ गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article