पानी प्लांट में कार्यरत युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर:  जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आई हुई है। जहां पर चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा बाजार में पानी प्लांट में काम करने वाले एक युवक का फंदे से लटका हुआ पुलिस ने शव बरामद की है। वहीं परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस के द्वारा शव को अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया । वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक के भाई के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा बाजार निवासी डॉक्टर संतोष कुमार बिंद का पुत्र अवनीश कुमार एक पानी के प्लांट में काम करता था। गुरुवार को रात्रि वह प्लांट में ही सो गया। वहीं उसका बड़ा भाई मनीष कुमार 11:30 बजे रात को प्लांट से घर चला आया। शुक्रवार को ‌ सुबह प्लांट संचालक के द्वारा परिजनों को सूचना दी गई की अवनीश कुमार फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके बाद मौके पर परिजन पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अवनीश के गले पर कटे का निशान है जहां शव लटका हुआ है वह स्थान बहुत ऊंचा था। जिसे देखकर यह लगा कि उसकी हत्या की गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चैनपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article