पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं पर गर्भ है, BJP दफ्तर के बैठक में बाद बोले पीएम मोदी….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं।बता दे की इसी क्रम में  पटना में सोमवार की देर शाम पीएम मोदी सीधे दिवंगत सुशील मोदी के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की।और  इसके बाद प्रधानमंत्री पहली बार बीजेपी कार्यालय पहुंचे और चुनाव समिति के सदस्यों के साथ बैठक की और बड़ी ही सागदी के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार में पार्टी दफ्तर पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर बीजेपी कार्यकर्ता काफी खुश दिखे। प्रधानमंत्री करीब दो घंटे तक पार्टी दफ्तर में रुके। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और पूरी ऊर्जा के साथ काम करने की नसीहत दी। इस दौरान वह एक प्रधानमंत्री की तरह नहीं बल्कि आम कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लोगों से मिले।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पार्टी दफ्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बहुत ही सहज भाव से पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। पार्टी दफ्तर में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुले मन से प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी बातों को रखा और प्रधानमंत्री ने बड़े ही धैर्य से उनकी बातों को सुना। इस दौरान पीएम मोदी ने पार्टी के बड़े नेताओं के साथ साथ ड्राइवर और स्वीपर से भी खुले मन से बात की।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article