पीएमसीएच के सर्जरी विभाग में डॉक्टर और मरीज भिड़े,करवाई मे जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना : पीएमसीएच यानि की पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के राजेंद्र सर्जिकल ब्लॉक में एक मरीज के परिजन और जूनियर डाक्टरों के बीच बकझक हो गई। जिसके बाद गुस्साए जूनियर डाक्टरों ने मरीज के परिजन की पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि सूई देने को लेकर यह पूरा मामला शुरू हुआ।सुई देने को बुलाया गया,साढ़े दस बजे के पहले पहुंचने के बाद भी उन्हें दो घंटे बाद आने को कहा गया। बाद में मरीज के परिजन ने शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की,जूनियर डाक्टर सूई के लिए पैरवी कराने की बात से नाराज हो गए और पिटाई कर दी।

पूरा मामला प्राचार्य डॉ. विद्यापति चौधरी के पास पहुंचा। जहां उन्होंने समझा-बुझाकर जूनियर डॉक्टरों को शांत कराया। इधर, जेनरल सर्जरी विभाग के डॉ. विनोद कुमार की यूनिट में भर्ती अमन कुमार के पिता रबिश कुमार ने पीरबहोर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। बता दे आवेदन मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुड़ चुकी है। मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article