पुलों की स्ट्रक्चर को लेकर सीएम नीतीश ने दे दिया आदेश, हो रही छेड़छाड़

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

बिहार में लगातार गिर रहे पुलों को लेकर मंत्री जयंत राज ने कहा कि विभाग के अंदर कोई भी काम होती है तो उसकी बेहतर तकनीकी को देखते हुए जांच हमेशा की जाती है। हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी संवेदनशील है। जयंत राज ने कहा कि हाल के दिनों में पुल पुलियों की गिरने की जो खबरें आ रही थी इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभाग के अंदर सभी चीजों को सही करने का निर्देश दिया है। आगे कोई दुर्घटना ना घटे इसीलिए सभी पुराने पुलों का भी सर्वे किया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आज भारत बंद का विपक्ष के समर्थन वाले सवाल पर मंत्री जयंत राज का बड़ा बयान आया सामने मंत्री जयंत राज ने कहा कि पटना में और बिहार में भारत बंद का कोई असर नहीं है। मंत्री जयंत राज ने कहा कि हमें लगता है कि विपक्ष के सभी नेता आज होलीडे मनाने के लिए छुट्टी मनाने के लिए अपने घरों में रहने के लिए भारत बंद का समर्थन किया है। मंत्री जयंत राज ने कहा कि उद्दंड लोग सड़क पर कहानी-कहानी उदंडता दिखाएं हैं। वी लोग उद्दंड पार्टी के लोग है ऐसा काम करेंगे ही। उदंड पार्टी के लोगों को सरकारी संपत्ति नष्ट करने और सरकारी संपत्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं होता है।

उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा का उम्मदीवार बनाए जाने पर मंत्री जयंत राज ने कहा की उनको बहुत बहुत बधाई है की उन्हे पुनः राज्यसभा का सदस्य बनाया जा रहा है।हम आशा करते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा का सदस्य बनने के बाद गठबंधन और मजबूत होगी। और 2025 विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में भरी बहुमत से हम लोग चुनाव जीतेंगे।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article