पीएम मोदी ने बांग्लादेश को दे दी बड़ी सौगात,ई-मेडिकल वीजा शुरू करेगा भारत…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से द्विपक्षीय मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बड़ा एलान किया है। बांग्लादेश से भारत इलाज करवाने आने वाले लोगों के लिए ई-मेडिकल वीजा सुविधा की शुरूआत की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत बांग्लादेश से इलाज के लिए आने वाले लोगों के लिए ई-मेडिकल वीजा सुविधा शुरू करेगा। इसके अलावा बांग्लादेश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए रंगपुर में एक नया सहायक उच्चायोग खोलने की पहल की है। पीएम मोदी ने कहा कि बांग्लादेश भारत का सबसे बड़ा विकास साझेदार है और हम बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article