पुलिस केन्द्र नवगछिया में पुलिस आरक्षी अधीक्षक का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत पुलिस केन्द्र में पुलिस आरक्षी अधीक्षक माननीय सुशांत कुमार सरोज का विदाई सह सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया।इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश अरूण, पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय और तमाम एस एच ओ से लेकर हवलदार और पुलिस के जवान मौजूद रहे। सबों ने विगत तीन वर्षों के कार्यकाल को याद कर भावभीनी विदाई दी। साथ ही पुलिस आरक्षी अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि विगत तीन वर्षों में मेरे कार्य के उपलब्धि का कोई क्रेडिट मेरा नहीं है मैं तो सर्वोपरि पब्लिक को मानता हूं अगर पब्लिक का साथ और सर्पोट पुलिस को नहीं मिले तो पुलिस कुछ नहीं कर पाएगा।हर समय हर जगह मुझे पब्लिक का सर्पोट मिला तभी विगत तीन वर्षों में नवगछिया पुलिस दियरा क्षेत्र के साथ साथ हर जगह अपने कार्य को फलीभूत कर पाई। अगर हमारे एक्शन और कारवाई से किसी भी व्यक्ति या पुलिस पदाधिकारी या चौकीदार तक किसी को कोई क्षोभ पहुंची हो तो इसके लिए एक्सटरमली सारी।इतना कहते ही सबों की आंखें भर आई।नम आंखों से पुलिस आरक्षी अधीक्षक की विदाई हुई। साथ ही अब नवगछिया के पुलिस आरक्षी अधीक्षक के रुप में पदभार संभालेंगे पटना से पुरण झा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article