News PR Live
आवाज जनता की

पुलिस जीप से एक्शन स्टाइल में कूदकर भागे दो अपराधी, देखते रह गए कर्मी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के दरभंगा से है। जहां पुलिस जीप से कूद कर अपराधी फरार हो गया। बताया जा रहा कि लहेरियासराय थाना पुलिस ने चार अपराधी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सभी अपराधी को मेडिकल जांच के लिए बहादुरपुर स्वास्थ केंद्र ले जाया जा रहा था। वहीं मेडिकल करवा कर लौटने के क्रम में पुलिस जीप से कूद कर दो अपराधी भाग निकले।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिसमें से पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ लिया और दूसरा रिक्कू नाम का अपराधी फरार हो गया। वह लहेरियासराय थाना क्षेत्र के चट्टी चौक पर फरार हो गया। आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना ला रही थी। उसी दौरान दोनों गाड़ी से कुदकर भाग रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने खदेड़ कर एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया वही एक आरोपी फरार हो गया। मामला चट्टी चौक का है।

दरभंगा से रवि झा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.