सोशल मीडिया पर मांझी को धमकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

ऑनलाइन धमकी पर सख्त कार्रवाई, कानून के शिकंजे में आएगा हर अपराधी

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हुई अभद्र टिप्पणी और धमकी भरे वीडियो मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मगध प्रमंडल के आईजी विकास वैभव ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक आपत्तिजनक और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और उनके परिवार को निशाना बनाता नजर आया। वायरल वीडियो में युवक न सिर्फ अभद्र शब्दों का प्रयोग करता है, बल्कि उग्र चेतावनी देते हुए कानून-व्यवस्था को चुनौती देने जैसी बातें भी करता दिख रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


आईजी विकास वैभव ने स्पष्ट कहा है कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता। यदि किसी को कोई शिकायत या आपत्ति है, तो उसे केवल कानूनी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही उठाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति या जनप्रतिनिधि के खिलाफ अभद्र भाषा, धमकी या आपत्तिजनक टिप्पणी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और अब आरोपी की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article