पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर लोगों में खुशी समारोह में शामिल होने के लिए कैमूर से सैकड़ो लोग पटना निकले।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर कैमूर के लोगों में भी काफी खुशी है। पटना के वेटरनरी कॉलेज में आयोजित जयंती समारोह में शामिल होने के लिए मंगलवार को कैमूर से सैकड़ो की संख्या में पुरुष और महिला पटना के लिए रवाना हुए। भभुआ से पटना के लिए निकले जदयू कार्यकर्ता हरिहर मुसहर, संगीता देवी,ईश्वर दयाल आदि ने बताया कि यह हमारे लिए काफी है सुखद और गौरवान्वित महसूस करने का पल है। हम सभी लोग पटना में आयोजित होने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए निकल रहे हैं। जिले के विभिन्न प्रखंडों से लोग पटना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पटना के लिए कैमूर से सैकड़ो लोग निजी साधन रेल और बसों द्वारा पटना के लिए निकल चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। गौरतलब हो कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा की जा चुकी है। इसके बाद कैमूर के भी लोगों में खुशी का माहौल है। पटना में आयोजित जयंती समारोह कार्यक्रम में कैमूर से सैकड़ो महिला एवं पुरुष भाग लेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article