AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कर्पूरी ठाकुर जी के जन्मशताब्दी वर्ष पर भारत रत्न सम्मान बिहार के लिए गौरव की बात।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत उनके जन्मशताब्दी वर्ष पर भारत रत्न से सम्मानित किया जाना बिहार सहित देश के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि सामाजिक न्याय के प्रतीक महान जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना समाज के हाशिये पर खड़े उन तमाम लोगों का सम्मान है जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से समाज की दशा और दिशा बदलने का काम किया।

कर्पूरी ठाकुर जी वह दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके थे और पिछड़े वर्गों के हितों के हमेशा हिमायती बने रहे। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि मेरी तरफ से तथा जदयू की तरफ से कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिए जाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जो आज पूरी हो गई। कर्पूरी ठाकुर जी की स्मृतियों को कायम रखने के लिए हमलोगों ने कर्पूरी ठाकुर जी के पैतृक गांव पितौझिया (समस्तीपुर) का नाम उनके सम्मान में बदलकर कर्पूरी ग्राम कर दिया था। हमने हमेशा से अपनी सरकारी और गैर सरकारी सभी सभाओं में कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिए जाने की केंद्र सरकार से मांग करते रहे हैं। कर्पूरी ठाकुर जी दलितों के उत्थान के लिए अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व के साथ भारत के सामाजिक-राजनीतिक अस्तित्व को कायम रखने में अपना भरपूर योगदान दिया था। यह पुरस्कार न केवल उनके उल्लेखनीय योगदान का सम्मान है बल्कि समाज के हर वर्ग का यह सम्मान है। कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत भारत रत्न से नवाजे जाने के लिए मैं केंद्र सरकार को भी धन्यवाद देता हूँ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More