सड़क दुर्घटना में शौच के लिए घर से बाहर निकली वृद्ध महिला की मौत।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सड़क दुर्घटना में शौच के लिए घर से बाहर निकली एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बताई जाती है। मोहनिया थाना क्षेत्र लरिया गांव में मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला लरिया गांव के स्वर्गीय राम केश्वर राम का 65 वर्षीय पत्नी परम ज्योति कुँवर की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मोहनिया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान मोहनिया पुलिस ने महिला के शव को कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि महिला गांव के बाहर सड़क किनारे शौच के लिए गई थी। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गयी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article