प्लास्टिक बेचनेवालों की शामत, शहरी क्षेत्र की दुकानों में नगर निगम की टीम ने मारा छापा

PR Desk
By PR Desk

चंदन पांडे

गिरिडीहः राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में प्लास्टिक बेचनेवालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। राज्य में 50 माइक्रॉन से कम मोटाई की प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध है। इससे कम मोटाई की प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण के लिए यह खतरनाक है।

इसी को लेकर आज नगर निगम की टीम ने गद्दी मुहल्ला में छापेमारी कर सुनील बरनवाल की दुकान से लगभग 5 क्विंटल प्लास्टिक को जब्त किया है। वहीं दुकानदार पर 10 हजार का जुर्माना भी लगाया है। निगम अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं निगम की इस कार्रवाई के बाद शहर के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

मौके पर टाउन अर्बन प्लानर मंजूर आलम, सिटी मैनेजर बेनशन रिचर्ड, विशाल सुमन, निगम के राजेश अग्रवाल, आकाश सिंह, बलबीर कुमार व नगर थाना पुलिस मौजूद थी।

Share This Article