News PR Live
आवाज जनता की

फांसी के फंदे से लटका मिला युवती का शव, परिजनों ने लगाए ससुराल वालों और पति पर आरोप।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

- Sponsored -

- Sponsored -

भागलपुर,शाहकुंड थाना क्षेत्र के जगरिया पंचायत के शाजादपुर गांव के विशाल कुमार पत्नी नूतन देवी का फांसी के फंदे से लटका शव मिला। वही लड़की के घर वालों को जब इसकी सूचना मिली तब सभी लड़की के ससुराल पहुंचे। जहां रूम में नूतन का शव लटका हुआ मिला। इसकी सूचना परिजनों के द्वारा थाना को दी गई।

परिजनों का आरोप है कि पति के द्वारा नूतन की हत्या की गई है और उसके बाद शव को लटका दिया गया है। वही नूतन का पति घर छोड़कर फरार हो गया है। परिजनों का कहना है कि शादी के 2 माह के बाद से ही पति के द्वारा नूतन को प्रताड़ित किया जाता था और दहेज के लिए दबाव बनाया जा रहा था। वही उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। जब नूतन अपने परिजनों से बात करती थी तब सारी बातें बताती थी। वहीं परिजनों ने पति पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया है। वही पुलिस हत्या और आत्महत्या मामले की जांच में जुट गई हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.