- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
कैमूर -बिजली के करंट की चपेट में आने से एक युवक कि मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। मोहनिया थाना क्षेत्र के बड़का सागर गांव में बिजली करंट के चपेट में आने से एक युवक बड़का सागर गांव निवासी राधेश्याम पासी के 21 वर्षीय पुत्र अरविंद पासी की मौत हो गयी।
घटना के दौरान परिजनों द्वारा युवक को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा परिजनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक के मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें कि युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर घर आया हुआ था। वह कमरे सोने के लिए गया और पंखा का प्लग बोर्ड में लग रहा था कि अचानक बिजली करंट के चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
