बकरी चोरी कर कार मे ले जा रहें चोर को खदेड़ कर पकड़ा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के टुटा पुल के पास एक कार से चोरी कर बकरियों ले जा रहें दो चोर पकड़ा गया।चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया आरोपी चोर मो इमयान और मो छोटू हबीबपुर का रहनेवाला है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बताया जा रहा है कि गोराडीह इलाके से कई बकरियों की चोरी कर कार में लोड कर भाग रहा था। तेजी कार लेकर भागने पर पुलिस को उसमें शराब की खेंप होने का शक हुआ।जिसके बाद गोराडीह पुलिस ने पीछा करना शुरू किया।

 

लेकिन चोरों ने तेजी से गाड़ी भगाते हुए जगदीशपुर में प्रवेश कर भागलपुर की तरफ भागने लगा।इसी बीच जगदीशपुर पुलिस को भी सूचना दिया गया।फिर जगदीशपुर पुलिस ने बायपास थाना को भी सूचित किया।दोनों ओर से घिरने के बाद हड़बड़ाहट में चोर का गाड़ी सड़क किनारे बने रेलिंग से टकरा गया।जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गयी।

 

इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।वहीं पुलिस ने कार के डिक्की से दो बकरी को बरामद किया।लोगों ने बताया कि कार में और बकरियां थी।जो अफरातरी में गाड़ी से निकलकर भाग गयी।थानाध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछ ताछ किया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article