बांस काटने के दौरान हुई झड़प में अधेड़ महिला की घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भागलपुर के मायागंज अस्पताल में एक अजीबो गरीब दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,पूर्णिया की रहने वाली 55 वर्षीय अधेड़ महिला अनीता देवी की पड़ोसियों से विवाद के कारण घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मृतिक महिला अनीता देवी का बस इतना कसूर था कि उसने पड़ोसियों को बांस काटने से मना किया था, इतने में विरोधी दल आग बबूला हो गए और उस महिला की लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी वह बुरी तरह घायल हो गई आनन फानन में महिला को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज लाया गया यहां इलाज के दौरान उसकी मौत आज तड़के सुबह तकरीबन 5:00 बजे हो गई ।

 

 

मृतिका अनीता देवी के पुत्र किशोर शाह ने बताया कि राजेंद्र शाह मनोज शाह पप्पू शाह एवं उनके परिवार ने मिलकर मेरी मां को मौत के घाट उतारा है, यह कहीं से सही नहीं है,मुझे न्याय चाहिए। मेरी मां ने बस बांस काटने से मना किया था उसकी सजा इन लोगों ने मेरी मां को मौत के घाट उतार कर दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article