आरा में बेखौफ अपराधियों ने हार्डवेयर दुकानदार की गोली मारकर हत्या की, बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे घर,

Muskan Gupta

आरा के गोढ़ना रोड मंदिर स्थित पुल के पास शनिवार की अहले सुबह हथियारबंद बदमाशों ने हार्डवेयर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करीब से सिर में गोली मारी गई है। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान संदेश के बडिहां गांव निवासी उपेंद्र कुमार सिंह(36) के तौर पर हुई है। वर्तमान में वार्ड नंबर-44 गौतम बुद्ध नगर गोढ़ना में रह रहे थे। नवादा थाना क्षेत्र के न्यू बहिरो में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे।

परिजनों के मुताबिक शनिवार की सुबह ही अपने ससुराल पटना के पालीगंज से आरा लौटे थे। इसके बाद बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गए था। वहां से वापस लौटने के दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पुलिस जमीनी विवाद और पैसे के लेनदेन के एंगल से जांच में जुट गई है।


बिहार के आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट;-

Share This Article