News PR Live
आवाज जनता की

बिहार की सड़कों पर सेना के जवानों ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीतों पर जमकर झूमे, पौधरोपण भी किया

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। आज़ादी के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज मोतिहारी की सड़कों पर एसएसबी के जवानों का एक अलग रंग व अंदाज़ दिखा। जहां भारत की आन बान व शान तिरंगे के साथ सैकड़ो जवानों व स्थानीय लोगों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम की जयघोष के साथ देशभक्ति गीतों पर ऐसा समा बांधा कि लोग झूमने पर मजबूर हो गए।

तस्वीरें बिहार के मोतिहारी की है। जिसमें भारत माता का जयघोष लगाते दिख रहे हैं वो हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले एसएसबी के जवान हैं और आज इनलोगों ने मोतिहारी की सड़कों पर एक भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर  जबरदस्त देशभक्ति की भावना को जागृत किया है। आज पूरा मोतिहारी उस समय तिरंगामय हो गया। जब 71वीं सशस्त्र बल के सैकड़ो जवानों ने मोतिहारी में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।

- Sponsored -

- Sponsored -

इसके साथ ही भारत माता की जयघोष व वंदे मातरम के नारों के साथ व लोगों में भारतीयता का अलख जगाया। साथ में देशभक्ति गानों की धुन पर अलौकिक नृत्य का प्रदर्शन कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंत्रमुग्ध भी ऐसा की क्या आम और क्या खास। सभी के सभी लोग इन एसएसबी के जवानों के साथ थिरकने लगे व भारत माता की जयकार करने लगे। वही इस तिरंगा यात्रा के बाद इन जवानों व इनके वरीय अधिकारियों ने यहां के ऐतिहासिक ग़ांधी स्मारक में पौधारोपण भी किया व जल जीवन हरियाली के संकल्प को अमलीजामा पहनाया।

मोतिहारी से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.