News PR Live
आवाज जनता की

बिहार के इस शहर में सुबह 10 बजे के बाद सड़कें और गलियां हो रही सूनी, लोग बाहर निकलने की नहीं जुटा पा रहे हिम्मत, जानिए क्यों

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के इस जिले में 10 बजे के बाद लोगों की बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हो रही। बढ़ती गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रखा है। वहीं सूबे का जिला औरंगाबाद इन दिनों प्रचंड गर्मी की चपेट में है। आसमान से जहां आग बरस रहा है। वहीं ज़मीन पर धूल भरी गर्म हवाओं की तपीश से लोग झुलसने को मजबूर हैं। आलम यह है कि 10 बजे के बाद शहर की सड़कें और गलियां सुनी पड़ जा रही हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

बगैर किसी जरूरी काम के कोई भी बाहर नहीं निकल रहा है।वहीं बीते कल यानी कि रविवार की बात करें तो औरंगाबाद का तापमान 46.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो राज्य का किसी भी जिले का सर्वाधिक तापमान  रहा था।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 3 दिनों तक जिले में यही स्थिति बरकरार रहेगी। उसके बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी जरूर आ सकती है।ऐसे में,लोगों को 12 बजे से लेकर 4 बजे के बीच घरों से नहीं निकलने की सलाह मौसम वैज्ञानिकों ने दी है ताकि इसके कहर से बचा जा सके।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.