बिहार सरकार के मंत्री ने कहा, राबड़ी यादव बनाई जा सकती हैं राजद की राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानिए क्यों

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि राजद में जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होने वाला है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव बड़े बेटे से इतना प्यार नहीं करते। छोटे बेटे से ज्यादा लगाव है, इसलिए तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा।

जीवेश मिश्रा ने कहा कि लालू यादव को तेज प्रताप पर भरोसा नहीं है इसलिए तेजस्वी यादव राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। राजद की परिवारिक पार्टी है इसलिए परिवार का ही सदस्य का चुनाव होगा। परिवार में भी वही सदस्य होगा जिस पर लालू प्रसाद यादव को ज्यादा भरोसा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह राबड़ी देवी पर भी सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं और वह उनकी पत्नी है, तो राबड़ी देवी भी है राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई जा सकती हैं।

Share This Article