बिहार: साठ साल के बुजुर्ग आशिक ने प्रेमिका के साथ किया दिल दहलाने वाला काम, 48 की प्रेमिका इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बेतिया से है। जहां एक साठ साल के बुजुर्ग ने इश्क में सभी हदें पार करते हुए प्रेमिका के साथ दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया है। महिला के बच्चों को लेकर जब दोनों के रिश्तों में दरार आई तो बुजुर्ग आशिक ने महिला पर एसिड अटैक करवा दिया। जिसके बाद प्रेमिका अस्पताल में भर्ती है।

घटना नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरगजवा गांव का है। जहां गुरुवार रात महिला अपने घर में सो रही थी। तभी वो आया और एसिड फेंक दिया। शुक्रवार सुबह परिजन घायल अवस्था में महिला को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को बेतिया रेफर कर दिया। बताया जा रहा कि कासिम मियां नाम के युवक ने महिला के ऊपर एसिड डाल दिया।

जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। महिला ने बताया कि गुरुवार को गांव के ही कासिम मियां और उसके घर के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। देर रात जब वह घर में सोई थी तो उस पर तेजाब फेंक कर कासिम मियां भागने लगा। हालांकि, उसने कासिम मियां को देख लिया और शोर मचाने लगी, लेकिन वह फरार हो गया।वहीं मियां ने बताया कि 12 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई। इसी बीच दोनों का अफेयर शुरू हुआ।

वहीं बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि तेजाब किसी दूसरे ने फेंक कर उसको फंसा दिया है। वहीं नरकटियागंज शिकारपुर प्रभारी थानाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि महिला के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं महिला का इलाज चल रहा। हालांकि महिला पर एसिड अटैक क्यों हुआ इसे लेकर अभी कुछ कहा नहीं पता चला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Share This Article