मौसम के उतार चढ़ाव के बीच नालंदा का कई प्रखंड डायरिया के चपेट में

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों के ऊपर दिख रहा है। इन दिनों नालंदा जिले के कई प्रखंड डायरिया की चपेट में आ गए हैं। रहूई प्रखंड अम्बा शामावाद धोबी टोला हवनपुरा बरांदी कई गांव डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। अम्बा पंचायत के महादलित टोला में एक बच्चे और हवनपुरा गांव में भी एक की मौत हो चुकी है। हालांकि लगातार फैलते डायरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग में पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हवनपुरा अंबा पंचायत के महादलित टोलों में डायरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए निरीक्षण भी किया एवं लोगों को डायरिया के प्रति जागरूक भी किया। डायरिया से ग्रसित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में गंदा पानी और गंदगी के कारण लोगों में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।अभी भी डायरिया से कई ऐसे मरीज हैं। जिनका इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। वही ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का भी आरोप लगाया। सबसे बड़ी बात क्या है कि डायरिया के बढ़ते के प्रकोप के बीच भाजपा विधायक डॉ सुनील भी अपने क्षेत्र से गायब हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article