अखंड भारत के निर्माता चक्रवर्ती सम्राट अशोक की मनाई गई 2369वीं जयंती

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर,सम्राट अशोक विश्व प्रसिद्ध एवं शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे ,अशोक बौद्ध धर्म के सबसे प्रतापी राजा थे, सम्राट अशोक को अपने विस्तृत साम्राज्य से बेहतर कुशल प्रशासन और बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए भी जाना जाता है आज 5 अप्रैल को अखंड भारत के निर्माता चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2369 वीं जयंती समारोह का आयोजन भागलपुर सम्राट अशोक युवा परिषद के द्वारा मौर्य विवाह भवन जीरो माइल में किया गया। कार्यक्रम के दौरान भागलपुर सम्राट अशोक युवा परिषद के सभी सदस्यों के अलावे शहर के कई गणमन शिक्षाविद समाजसेवी राजनेता मौजूद थे।

वही कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से किया गया उसके बाद चक्रवर्ती सम्राट अशोक के तेलीय चित्र पर फूल माला व पुष्पांजलि अर्पित किए गए कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर भवेश कुशवाहा प्रदीप कुशवाहा रवीश रवि अमित कुमार रोजी रानी प्रदीप कुमार के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे वही सम्राट अशोक युवा परिषद के सदस्यों ने कहा कि अपने भारतवर्ष को स्वर्णिम काल में ले जाना है, हम लोगों का मकसद है हर जाति धर्म समुदाय के लोगों को एक साथ जोड़ना तभी हमारा देश विकसित और विकासशील बनेगा ,हम लोगों ने सम्राट अशोक की जयंती पर कसमें खाई है कि जब तक हम अपने देश को सबसे अलग विकसित और विकासशील नहीं बनाएंगे तब तक रुकने थामने वाले नहीं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article