ब्रेकिंग – इलाज कर लौट रहे आरएमपी डॉक्टर की ईट- पत्थर और लाठी डंडे से पीट पीट कर हत्या,घर से 100 मीटर दूरी पर फेंका मिला शव

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK – नालंदा से इस वक़्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने ग्रामीण चिकित्सक की लाठी डंडे व ईंट पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के नोआवां गांव का है। घटना के संबंध में सूत्रों ने बताया कि देर शाम RMP चिकित्सक पड़ोस के गांव महानंदपुर से मरीज़ को देखकर घर लौट रहे थे, तभी पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने घेरकर पकड़ लिया और बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर गांव के चूलिहारी मोड़ पर सड़क किनारे फेक कर फरार हो गया।

मृतक के भाई का आरोप है कि जब वह रात को भाई के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करने थाना गया तो उसके साथ अभद्र व्यवहार कर भगा दिया गया था। घटना की जानकारी लोगों को तब मिली जब सुबह टहलने के लिए निकले। इसके बाद गांव जब वहां पहुंच कर देखा तो उसकी पहचान ग्रामीण चिकित्सक सुमन कुमार के तौर पर हुई है। हत्या की बात जंगल में लगी आग की तरह फ़ैल गई। हत्या के बाद ग्रामीणों में काफ़ी रोष देखा जा रहा है और शव अभी तक उठने नहीं दिया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौक़े पर पहुंच ग्रामीणों को समझाने में जुट चुकी है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article