भागलपुर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा,श्रीराम के जयकारों से गूंजा पूरा शहर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर:  रामनवमी के अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी शहर में श्री राम की शोभायात्रा हिंदुत्व सेवा संघ की ओर से निकाली गई, जिसमें शहर के हजारों लोग हाथ में भगवा ध्वज लिए जय श्री राम के उद्घोष के साथ इस शोभायात्रा में नगर भ्रमण करते दिखे, यह शोभा यात्रा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल चौक मायागंज से निकाली गई, बच्चे बूढ़े जवान युवा सभी के चेहरों पर एक अलग ही उल्लास देखने को मिल रहा था इस शोभा यात्रा के दौरान हिंदुत्व सेवा संघ के द्वारा बुढ़ानाथ चौक पर महाआरती का आयोजन और संध्या में श्री राम कालेश्वर धाम में महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है, यह भव्य श्री राम शोभायात्रा मायागंज अस्पताल चौक से बड़ी खंजरपुर महिला कॉलेज चौक रानी लक्ष्मीबाई चौक होते हुए कोतवाली गौशाला तिलकामांझी डीएम आवास होते हुए राम कालेश्वर धाम मंदिर में संपन्न हुआ , वहीं इस शोभायात्रा में शामिल होने लोगों ने भक्ति धुनों पर थिरके। वही शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे जिसमें हर चौक चौराहों पर पुलिस मौजूद थी साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी सुरक्षा के लिए निगरानी की जा रही थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article