भाजपा के वरिष्ठ नेता ने साधा महागठबंधन सरकार पर निशाना, मुख्यमंत्री के PM फेस होने को लेकर कही ये बात

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार मे नई सरकार के गठन पर बीजपे के तमाम नेता, पूर्व मंत्री और अन्य जदयू-राजद पर हमलावर हैं। वे लगातार ही मुख्मंत्री पर धोखा देने का आरोप लगा रहे। वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता नवल किशोर प्रसाद ने पटना में महागठबंधन की सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और JDU जिस मुद्दे को लेकर जनता के बीच गई। इसी मुद्दे को लेकर गठबंधन की सरकार बनी। लेकिन नीतीश कुमार ने जनता के विश्वास को धोखा दिया। उन्होंने सरकार गिरा दी। फिर दूसरे के साथ सरकार बना ली। उन्होंने साल 2024 के नीतीश कुमार के PM फेस व 2025 के विधानसभा चुनाव पर कहा कि वह सपने देख रहे। इसलिए उन्होंने ऐसा किया है। जनता लेकिन उनको आने वाले चुनाव में जरूर जवाब देगी।

Share This Article