सीएम नीतीश ने किया अटल जी के पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह का ऐलान, दिलीप जायसवाल और रविशंकर प्रसाद ने कहा ये है गर्व कि बात…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK – पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि के अवसर के बाद पटना साहिब के सांसद रवि शंकर प्रसाद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का बयान सामने आया है.कार्यक्रम के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं ।जिन्होंने आज अटल बिहारी वाजपेई को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजकीय समारोह के तौर पर अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि कार्यक्रम को घोषित किए जाने का जो फैसला लिया है हम उसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हैं।

भाजपा पटना साहिब से सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि को राजकीय समारोह के तौर पर मनाए जाने पर कहा कि यह बहुत गर्व और गौरव की बात है और हम बिहार सरकार काअभिनंदन करते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article