भारी बारिश के चलते नालंदा जिले में एक नवनिर्मित सड़क का एप्रोच पथ धंसा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भारी बारिश के चलते नालंदा जिले में एक नवनिर्मित सड़क का एप्रोच पथ धंस गया, जिससे स्थानीय प्रशासन और निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए हैं। सिलाव प्रखंड के भूई रोड से गोरमा गांव जाने वाली सड़क पर यह घटना हुई, जहां बारिश के कारण मिट्टी धंसने से सड़क में दरार आ गई। जानकारी मिलने के बाद कार्यपालक अभियंता ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंचें और पुल के पास अप्रोच पथ के कटाव का जायजा लिया। मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई करते हुए संवेदक द्वारा लाल मिट्टी भरवाकर क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक किया गया।

यह सड़क लगभग 80 लाख रुपये की लागत से 1.45 किलोमीटर लंबी बनाई गई थी और इसका निर्माण कार्य 16 अप्रैल 2024 को पूरा हुआ था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्य प्रमंडल राजगीर के कार्यपालक अभियंता ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुल अभी बिल्कुल सही है, इसमें कोई दरार नहीं आई है। केवल एप्रोच पथ बरसात के कारण थोड़ा दब गया था और सड़क में दरार आई थी। हमने तुरंत कार्रवाई करते हुए लाल मिट्टी भरवा दी है। उन्होंने आगे बताया कि बरसात के बाद इस हिस्से का कालीकरण किया जाएगा। साथ ही, जहां पुल के पास बारिश के कारण कटाव हो रहा है, वहां पर सैंड बैग डाले जा रहे हैं।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article