भूमि विवाद को लेकर चली गोली एक की हुई मौत, दुसरे की हालत गंभीर,मामले की जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मुगलपूरवा टोला मे पुराने भूमि विवाद को लेकर‌‌ एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष पर गोली चला दी गई। जिसमें एक पक्ष से दो लोगों को गोली लगी जिसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मृतक की पहचान कमरुल होदा के 20 वर्षीय पुत्र रजाउल हक के रूप में हुई है,वहीं घायल व्यक्ति की पहचान हाशिम अंसारी के 36 वर्षीय पुत्र कैफूलवारा अंसारी के रूप में हुई है।

इस संबंध में घायल कैफूलवारा अंसारी के द्वारा बताया गया मोहल्ले के कौशर अंसारी एवं बशीर अंसारी के बीच पांच डिसमिल जमीन को लेकर न्यायालय में 144 चल रहा था,जो समाप्त हो गया उस जमीन में ढाई-ढाई डिसमिल दोनों पक्षों का हिस्सा था, कोर्ट में मामला समाप्त होने के बाद वशीर अंसारी के द्वारा काम लगवाया गया था,उस दौरान मौके पर यह मौजूद थे तभी दूसरे पक्ष के कौशर अंसारी के द्वारा छत पर चढ़कर बंदूक से गोलियां चलाई जाने लगी

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिसमें एक गोली इन्हें लगी एक गोली रजाउल हक को लगी.

जिसके बाद गंभीर अवस्था में परिजनों के द्वारा चैनपुर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया है,वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी देते हुए घायलों का इलाज कर रहे हैं डॉक्टर श्यामा कांत प्रसाद के द्वारा बताया गया एक व्यक्ति रजाउल हक के सीने में गोली लगी थी जिनकी मौत हो गई है जबकि कैफूलवारा अंसारी की स्थिति गंभीर थी उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बनारस के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article