मंत्री बनने की होड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण के बाद किया जमकर हंगामा, सदाकत आश्रम में मदन मोहन झा का किया विरोध

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बड़ी खबर पटना के सदाकत आश्रम से आ रही। जहां मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नेता मदन मोहन झा का विरोध करना शुरू कर दिया। विरोधकारियों ने कहा कि सम्मानजनक मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलेगी तो हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। महागठबंधन के साथ रहेंगे लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे।

इतना ही नहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को पार्टी कार्यालय से खदेड़ कर भगाया दिया गया। उनके ही कार्यकर्ता ने उनका ही विरोध जताना शुरू कर दिया है। मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है की यह दलाल है। हम सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बात करेंगे। मौका था कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस का ऐसे में विरोध शुरु होना हो गया है। कल ही मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले ही कांग्रेस में फूट और विरोध शुरू हो गया है।

कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा तोलन करने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर उन्हीं के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया। उन्होंने कहा मंत्रिमंडल में सीट नहीं लेंगे कम से कम 5 सीट लेंगे। हमारे प्रदेश अध्यक्ष को हम नहीं मानते है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं। हमारा नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं हम उनका बात मानेंगे इनका बात कहीं से नहीं मानेंगे।

Share This Article