News PR Live
आवाज जनता की

महंगाई के खिलाफ महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च, नुक्कड़ सभा का होगा आयोजन

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। महंगाई के खिलाफ महागठबंधन की ओर से सात अगस्त यानी आज से आयोजित होने वाले प्रतिरोध मार्च को सफल बनाने के लिए नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा का नेतृत्व जिला पार्षद भीम यादव ने किया। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम जनता कराह रही है।

गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार महंगाई से त्रस्त है। रसोई गैस की कीमत तीन गुना और दाल की कीमत दो गुना हो गई है। जीवन रक्षक दवा की कीमत गत सात साल में दो गुना से अधिक हो गई है। दूसरी ओर बेरोजगारी का आलम है।

- Sponsored -

- Sponsored -

महागठबंधन की ओर से लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी राजू यादव ने नगरवासियों से अपील की कि वे प्रतिरोध मार्च को सफल बनाने के लिए एकजुट हों। इसमें युवा राजद अध्यक्ष अरुण यादव, जिला पार्षद प्रतिनिधि हरिफन यादव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, माले नेता बंटी, रजनीश यादव, श्रवण आदि थे।

आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.