महिला सिपाही ने लिखा सुसाइड नोट, लटक गई पंखे से, परिवार में मचा हड़कंप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कटिहार के कोढ़ा थाना के पुलिस अंचल में कार्यरत महिला सिपाही का उसके ही रूम में फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ ,मृतक महिला सिपाही अनिता कुमारी मुजफ्फरपुर के सकरा थाना इलाके की रहने वाली थी प्रथम दृष्ट्या महिला सिपाही द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या प्रतीत होता है ।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार खुद कोढ़ा थाना पहुंचकर पूरी घटना का जायजा लिया ,एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया की सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है और पुलिस सभी बिंदुओं पर छान बीन कर रही हैं।

 

 

 

महिला सिपाही अनिता कुमारी अविवाहित थी और कुछ दिनों पूर्व ही घर से वापस आकर ड्यूटी ज्वाइन की थी फोरेंसिक की टीम और तमाम बिंदुओं पर फिलहाल जांच चल रही है।

 

 

मृत महिला सिपाही अनिता कुमारी 2018 बैच की सिपाही थी और 2023 से कोढ़ा थाना के अंचल निरक्षक के यहां कंप्यूटर टाइपिस्ट का कार्य करती थी ,फिलहाल उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article