भागलपुर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा को कोर्ट से राहत, चुनावी मामले में मिली रिहाई

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है चुनाव के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और ईवीएम से छेड़ छार के मामले में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है।मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान का है जब इशाकचक थाना क्षेत्र में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान विधायक अजीत शर्मा और उनके समर्थकों पर सरकारी काम में बाधा डालने और चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप का आरोप लगा था दंडाधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था.

मामले की सुनवाई भागलपुर के एडीजे-3 दीपक कुमार की अदालत में चल रही थी आज अदालत ने साक्ष्य के अभाव में विधायक अजीत शर्मा और उनके समर्थकों को रिहा कर दिया।इस फैसले को कांग्रेस खेमे में बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है अजीत शर्मा फिलहाल भागलपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article