मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने बेहतर कार्य करनेवाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को किया सम्मानित

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कैमूर में शनिवार को कैमूर जिले के एसपी ललित मोहन शर्मा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय भभुआ, पुलिस उपाधीक्षक परिक्ष्यमान, पुलिस निरीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष, ओपी प्रभारी के साथ माह जनवरी 2024 का मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अपराध गोष्ठी में सभी थानाध्यक्ष, ओपी प्रभारी को कई दिशा निर्देश दिया गया। मासिक बैठक में दिसंबर माह की तुलना में डेढ गुना कांडों के निष्पादन का लक्ष्य दिया गया और तीन सौ दिनों से अधिक लंबित कांडों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन हेतु सभी थाना को निर्देश दिया गया।

 

प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से अंचल अधिकारी के साथ बैठक कर भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निबटारा करने हेतु निर्देश दिया गया। मासिक बैठक में पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने माह दिसंबर में अच्छे कार्य करनेवाले कई पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को प्रशस्ति पत्र एवं सुसेवांक से सम्मानित किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article