तेजस्वी यादव ने शेयर की परिवार संग खूबसूरत तस्वीरें, बेटे इराज पर टिकीं सबकी निगाहें

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने बेटे इराज की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा कर सबका ध्यान आकर्षित किया है। तेजस्वी ने अपने पूरे परिवार के साथ तीन मनमोहक तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें उन्होंने पत्नी राजश्री, बेटी कात्यायनी और नवजात बेटे इराज के साथ पारंपरिक पीले वस्त्रों में एक सजीव पारिवारिक पल को कैद किया है।

इन तस्वीरों के साथ तेजस्वी यादव ने एक भावपूर्ण संदेश भी साझा किया। उन्होंने लिखा, “समृद्ध सामाजिक परंपरा, पारिवारिक मूल्य, बड़ों का स्नेह-आशीर्वाद और संस्कृति इंसान को सभ्य तथा जीवन को अनमोल बनाती है।” यह संदेश उनके पारिवारिक मूल्यों और सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बताते चलें कि तेजस्वी यादव के बेटे का जन्म 27 मई को कोलकाता के एक अस्पताल में हुआ था। उसी दिन उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खुशी को साझा किया था। हाल ही में उनकी पत्नी राजश्री बेटे को लेकर कोलकाता से पटना पहुंची हैं।

तस्वीरों की बात करें तो पहली फोटो में तेजस्वी और राजश्री के साथ गोद में नन्हें इराज नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में तेजस्वी अपनी बेटी कात्यायनी को गोद में लिए हुए हैं, जबकि राजश्री इराज को थामे हुए मुस्कुरा रही हैं। तीसरी तस्वीर में तेजस्वी अपने दोनों बच्चों के साथ स्नेह और वात्सल्य से भरे हुए नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। कई लोगों ने नन्हें इराज की तुलना उनके दादा, राष्ट्रीय नेता लालू प्रसाद यादव से की है, और कहा है कि चेहरा बिल्कुल दादाजी पर गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article