मिस्टर एण्ड मिस फेस ऑफ भागलपुर सीज़न-3 का ऑडिशन, कई जिलों से पहुंचे मॉडल्स ने बिखेरा अपना जलवा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर में मिस्टर एण्ड मिस फेस ऑफ भागलपुर सीज़न- 3 का ऑडिशन स्थानीय होटल में किया गया। इस ऑडिशन में भागलपुर जिला के अलावे गया, कटिहार, बांका, कहलगांव जिले से आए तकरीबन 65 मॉडल ने अपना जलवा बिखेरा। जिसमें फीमेल मॉडल 30 और मेल मॉडल की संख्या 35 थीं।

मिस्टर एंड मिस फेस ऑफ भागलपुर सीजन 3 के ऑडिशन के ऑर्गेनाइजर मिस्टर शाहिद स्मिथ और को ऑर्गेनाइजर सागर सिंह थे। वहीं निर्णायक की भूमिका में मिस्टर शुभम आतिफ, मिस्टर शिव शंकर, मिस अमीषा भारती थी। मीडिया से बात करते हुए कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर शाहिद स्मिथ ने बताया कि इस कार्यक्रम को कराने का हम लोगों का मुख्य उद्देश्य है जो मॉडलिंग क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं।

उन्हें अच्छा प्लेटफार्म देना एवं मॉर्निंग के बारे में जानकारी देना। वहीं उन्होंने कहा कि जो इस मिस्टर एंड मिस फेस ऑफ भागलपुर सीजन 3 के ऑडिशन में अच्छा करेंगे उन्हें आगे के प्रतियोगिता के लिए मौका दिया जाएगा।

रिपोर्ट:-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article