- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
पटना – राजधानी में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला पटना के फुलवारी थाना क्षेत्र स्थित एम्स अस्पताल रोड के पास का है जहां लोडेड ट्रक के नीचे एक बाइक सवार के ओवर टेक करने के दौरान ट्रक के नीचे आने से घटनास्थल पर ही मौत होने की बात कही जा रही है।वही बाइक चालक किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब हुआ है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल बन गया और वही ट्रक चालक आनन फानन में वहां से फरार हो गया है।
बताया जा रहा है की घटना के बाद फुलवारी एम्स के पास लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर घंटों हंगामा किया है ।मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ने किसी तरह से भीड़ के चुंगल से निकलकर अपने आप को फुलवारी थाने के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है वहीं अब फुलवारी थाना इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

