मुंगेर के इस गांव में सड़क नहीं होने से लोगों का जीना मुश्किल, बारिश में गंदे नाले का पानी होता जमा, आक्रोशित लोग कर रहे विरोध

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर में संग्रामपुर के इस गांव में आज तक नहीं सड़कें बन पाई हैं। इस गांव के लोग नाले का गंदा पानी में गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों के कानों पर जू तक नहीं रेंग रहा हृं, जिससे लोगों काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

मुंगेर जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के कुसमार पंचायत के वार्ड संख्या 8 के लोग आज भी विकास कार्यों के प्रति जन प्रतिनिधियों व पदाधिकारियो उदासीनता के कारण बुनयादी समस्या से जूझ रहे हैं। यहां आज तक सड़के नहीं बन पाई है ।जिससे यहां के लोग कीचड़ व नाले के गंदा पानी मैं चलने और इसके बीच रहने को मजबूर है।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि दूसरे वार्ड में बनाया गया नाला टूट जाने के कारण नाले का गंदा पानी हमारे गांव में बहता रहता है। जिससे कि हम लोग कीचड़ के गंदे पानी में चलने को मजबूर हैं। उन लोगों ने बताया कि इस वार्ड में कभी भी किसी प्रतिनिधि के द्वारा किसी तरह का कोई भी कार्य नहीं किया गया है, जिसके कारण हम लोग सड़क पर बहते पानी में चलने के लिए मजबूर हैं। इस संदर्भ में कई बार स्थानीय विधायक एवं पदाधिकारियों को यहाँ कि समस्या से अवगत कराया गया है पर काम करना तो दूर की बात है कोई यहां तक आना भी मुनासिब नहीं समझता।

इस गांव में लगभग 50 से अधिक घर है, जिसकी आबादी लगभग हजारों की संख्या में है। यहां के लोगों के द्वारा कुछ महीने पहले ही संग्रामपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का घेराव भी किया गया था। घेराव करने के बाद  प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी सह पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा वार्ड का निरीक्षण भी किया गया था लेकिन निरीक्षण करने के बावजूद अभी आज तक किसी तरह का कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है। इसको लेकर के मुखिया को भी कई बार लिखित रूप से शिकायत की गई है। इसकी शिकायत स्थानीय विधायक से भी की गई तो उनके द्वारा काम करने का सिर्फ आश्वासन ही दिया गया लेकिन अभी तक काम नहीं हो पाया है जिससे कि इस गांव के लोग नाले के गंदा पानी में चलने  को मजबूर हैं।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article