जदयू से भगवान सिंह कुशवाहा ने विधान पार्षद के रुप में ली शपथ

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जदयू से भगवान सिंह कुशवाहा ने विधान पार्षद के रुप में ली शपथ, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने शपथ दिलाई।बता दे बिहार विधान परिषद की खाली हुई एक सीट के लिए नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने पूर्व मंत्री भगवान सिंह को उम्मीदवार बनाया था।

राजद विधान परिषद सदस्य रामबली चंद्रवंशी की सदस्यता रद्द होने के बाद यह सीट खाली हुई थी। बता दे भगवान सिंह कुशवाहा ने साल 1990 में भाकपा (माले) की टिकट पर चुनाव जीता था। इसके बाद वर्ष 2006 में उन्होंने इस सीट से जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ा और उन्हें जीत हासिल हुई थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड से टिकट नहीं मिलने से नाराज भगवान सिंह कुशवाहा ने बगावत कर दी थी और लोक जनशक्ति पार्टी के सिंबल पर जगदीशपुर से चुनाव लड़े थे। फिर 2021 में फिर से जेडीयू में उनकी वापसी हुई थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article