मुंगेर में बिना हेलमेट और ट्रीपल लोड बाइकर्स से डीएसपी ने वसूला 14 हजार जुर्माना।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुंगेर मे यातायात थाना की ओर से किला परिसर स्थित अम्बेडकर चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले तथा ट्रीपल लोड बाइक चलाने वाले बाइकर्स से जुर्माना वसूल किया गया। यातायात डीएसपी प्रभात रंजन के नेतृत्व में करीब डेढ़ घंटे तक चले वाहन जांच अभियान में 11 बाइक चालकों से 14 हजार रुपया जुर्माना वसूल किया गया। अभियान के दौरान डीएसपी ने सभी बाइक चालकों को सड़क सुरक्षा नियम के अनुरूप बाइक चलाने की हिदायत दी। खासकर बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करने की सलाह दी। इस अवसर पर यातायात थानाध्यक्ष सहित यातायात थाना के सिपाही भी मौजूद थे। वाहन जांच अभियान के दौरान अम्बेडकर चौंक के आस पास बाइक चालकों में हड़कंप की स्थिति मची रही। कई बाइक चालक दूर से ही अभियान में शामिल पुलिस को देखकर बाइक वापस घूमाकर भागते दिखे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article