मुंगेर लोकसभा के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन, अब तक 6 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुंगेर -लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पीयूष कुमार प्रियदर्शी ने नामांकन कराया। अंतिम समय में नामांकन दाखिल करने के कारण जिला प्रशासन के द्वारा देर शाम जानकारी दी गई। बता दें की चौथे चरण में मुंगेर में मतदान होगा। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी पीयूष कुमार प्रियदर्शी ने कहा कि यह मेरे जिंदगी का पहला नामांकन है।

वही पीयूष की मां मधु प्रिया ने बताया कि जब पीयूष टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस में सोशल साइंस की पढ़ाई किया तभी से उसके मन में समाज सेवा का भाव जागने लगा और वह जब लौटा तो वह समाज सेवा में जुट गया आज हमारा बेटा का नामांकन है आज हम बहुत खुश है पूरा जनता उनके साथ है इससे बढ़कर हमारे क्या खुशी होगी वहीं पीयूष कुमार प्रदेश ने बताया कि आज हमने नामांकन करवाया है और हमारे साथ जानता है इस चुनावी मैदान में ना ही हमारे सामने अशोक महतो हैं ना ही ललन सिंह है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article