मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना अंतर्गत 60 दिव्यांगजनों को दिया गया ट्राईसाइकिल।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह द्वारा राजकीय मूक-बधिर आवासीय विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना अंतर्गत संचालित सम्बल योजना के तहत विशेष श्रेणी के 60 चलंत दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों के हित के लिए संचालित यह योजना दिव्यांगजनों को स्व-रोजगार एवं शिक्षण कार्यों में सहयोग प्रदान करने की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इस योजना के लाभुक दिव्यांग छात्र-छात्राओं तथा रोजगारपरक व्यक्तियों को क्रमशः शिक्षण कार्यों एवं रोजगार के लिए संबंधित स्थलों तक आने-जाने में काफी सहूलियत होती है। उन्होंने बताया कि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार, जिले में अब तक 329 दिव्यांगजनों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें से 320 पात्र दिव्यांगजनों को उपलब्धता के अनुरूप निःशुल्क बैट्री चालित ट्राई-साईकिल उपलब्ध कराया गया है। शेष लाभुकों को भी शीघ्र ही बैट्री चालित ट्राई-साईकिल उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने पात्र दिव्यांगजनों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिला है तो वे निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article