- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- चक्कर मैदान में 10 से 24 जुलाई तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसमें मुजफ्फरपुर के अलावा सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण व पूर्वी चंपारण के अभ्यर्थी भाग लेंगे। यह भर्ती अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क और अग्निवीर ट्रेड्समैन पद के लिए होगी।
इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सभी विभाग के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान विधि-व्यवस्था की देखरेख, प्रशासनिक प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक कार्यों के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

