मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षो के बीच हुआ बवाल, पथराव में पुलिस कर्मी सहित कई लोग हुए घायल।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

दरभंगा – बिहार के दरभंगा में सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षो में जमकर विवाद हो गया। जिसके बाद दो पक्षों के बीच जमकर पथराव किया गया है। जिसमे एक दर्जन से अधिक लोगो को चोट आई है। जिसमे पुलिस दल के कुछ जवान भी शामिल है। घटना सदर थाना क्षेत्र के तारसराय मुड़िया माली टोला की बताई जा रही है। पथराव की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। वही घटना की सूचना मिलते ही दरभंगा के जिलाधिकारी, एसएसपी व भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। फिलहाल स्थिति की नाजुकता को देखते हुए जिलाधिकारी खुद पुलिस के साथ मौके पर कैम्प कर रही है। वही जिलाधिकारी ने जिलावासियों से शांति व्यवस्था कायम करने की अपील की है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वही मौके पर पहुंचे दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि भालपट्टी ओपी अंतर्गत तारसराय मुड़िया पंचायत में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी एवं दंडाधिकारी यहां उपस्थित हुए और वार्ता कर मूर्ति विसर्जन के लिए भेज दिया गया है। विसर्जन को लेकर सड़क पर किस जगह से मूर्ति को टर्न लेना है। इसको लेकर कुछ लोग विवाद उत्पन्न कर रहे थे। कुछ लोग कह रहे थे कि पुराने मुखिया के घर के पास से टर्म लेना है। इसी सब बातों को लेकर विवाद बढ़ी है। वहीं उन्होंने कहा कि इससे पहले भी दो मूर्ति लेकर लौट चुके थे। उसके बाद इस प्रकार से किया गया है। जो लोग इसमें उपद्रव किए हैं। उन लोगों की पहचान की जाएगी तथा विधि संवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

वही पत्थर फेंकने के सवाल पर जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जब मूर्ति वहां से घूमने लगा तो पत्थर चलने की बात सामने आई है। उपद्रवियों के द्वारा कुछ घरों में भी तोड़फोड़ किया गया है। इस चीज को भी हम लोग चिन्हित करेंगे कि किन लोगों के द्वारा इस प्रकार का काम किया गया है। जिन लोगों ने भी इस प्रकार का काम किया है उन लोगों की पहचान कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही पत्थरबाजी में घायल के सवाल पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस घटना में स्थानीय लोगों के साथ पुलिस पदाधिकारी के कुछ लोगों को मामूली चोटे आई हैं। चिंताजनक जैसी कोई बात नहीं है। सतर्कता के तौर पर हम लोगों ने एंबुलेंस को भी मौके पर बुला रखा है। लेकिन अभी तक हॉस्पिटल भेजे जाने वाला ऐसा कोई मामला नहीं है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article